खत्म हुआ इजिप्ट का हाइजैक संकट, हाइजैकर गिरफ्तार
काइरो। मंगलवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने इजिप्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट को हाईजैक कर लिया है। इजिप्ट एयरलाइंस एस181 एलेक्जेंड्रिया से इजिप्ट की राजधानी काइरो के लिए रवाना हुई थी।

इस फ्लाइट को हाइजैक करने वाले 27 वर्षीय इब्राहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साइप्रस के विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर ट्वीट किया गया, 'ऑपरेशन ओवर'। इस फ्लाइट की साइप्रस के लैरांका एयरपोर्ट पर जबरन लैंडिंग कराई गई।
अपनी पत्नी से मिलने के लिए कर लिया प्लेन हाइजैक
साइप्रस विदेश मंत्रालय के मुताबिक सभी यात्रियों को रिहा करा लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुबह खबरें आ रही थीं कि इजिप्ट की फ्लाइट एमएस 181 को हथियारबंद शख्स ने हाइजैक कर लिया है।
बताया गया कि इस व्यक्ति के पास बम और दूसरे एक्सप्लोसिव्स हैं। पहले इस घटना को आतंकी कार्रवाई के तौर पर देखा गया लेकिन बाद में पता लगा कि यह सनकी व्यक्ति के दिमाग की करतूत थी।
इजिप्ट के विदेश मंत्री की ओर से बयान दिया गया कि यह व्यक्ति कोई आतंकी नहीं है बल्कि एक मूर्ख व्यक्ति है। इस फ्लाइट पर करीब 80 यात्री सवार थ।












Click it and Unblock the Notifications