इजिप्ट की अदालत ने किया हुस्नी मुबारक को रिहा
काहिरा। इजिप्ट की एक कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में हत्या के मामले से बरी कर दिया है। मुबारक पर वर्ष 2011 में जब इजिप्ट में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे उस समय मुबारक पर आरोप लगे थे कि उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में 200 से ज्यादा लोगों की हत्या करवाई है। मुबारक उस समय इजिप्ट के राष्ट्रपति थे।

मुबारक ने करीब 30 वर्षों इजिप्ट पर शासन किया है। वर्ष 2011 में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। जैसे ही अदालत ने अपना फैसला सुनाया कोर्ट में मौजूद मुबारक के समर्थक झूमने लगे। मुबारक के रिहा होने के बाद अब इजिप्ट में जगह-जगह जश्न का माहौल है। कोर्ट ने मुबारक को इजरायल को गैस निर्यात संबंधी व भ्रष्टाचार के कई अन्य मामलों में भी क्लीनचिट दी है।
86 वर्षीय हुस्नी सरकारी धन के गबन के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं। मुबारक को 2012 में आजीवन कारावास सजा सुनाई गई थी, लेकिन अपील में यह सजा निरस्त कर दी गई थी।
दुबारा सुनवाई से संबंधित कोर्ट के शनिवार को फैसले में उन्हें उनके दो बेटों, उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी, 6 सुरक्षाकर्मियों और व्यवसायी मित्र हुसैन सलीम को भी बरी कर दिया गया है।
कोर्ट को मुबारक और उनके दो पुत्रों आला और जमाल के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी फैसला सुनाना है। एक न्यायिक अधिकारी ने बताया कि अगर उन्हें बरी किया जाता है तो भी उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में तीन साल के कारावास की सजा काट रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications