दुनिया को जानलेवा कोरोना देने वाले चीन की वैक्सीन भी 'घटिया', खुद वहीं के एक अधिकारी ने खोली पोल, जानिए क्या
ताइवान। दुनिया भर को जानलेवा कोरोना वायरस देने वाले चीन के शीर्ष रोग नियंत्रण अधिकारी ने माना है कि उनके देश में कोरोना संक्रमण रोधी टीके कम असरदार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चीन की सरकार इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार कर रही है। चेंगदू शहर में एक संगोष्ठी के दौरान चीन के रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक गाओ फू ने कहा कि चीन के टीकों में बचाव दर बहुत कम है। गाओ का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब चीन ने कई देशों को टीके की करोड़ों डोज दी है और पश्चिमी देशों के टीकों के प्रभावी होने पर संशय पैदा करने और बढ़ावा देने की भी वह लगातार कोशिश कर रहा है।

गाओ ने कहा कि इस बात पर विचार किया जा रहा है कि क्या हमें टीकाकरण प्रक्रिया के लिए अलग-अलग टीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी चीनी अधिकारी ने देश के वैक्सीन के असरदार होने पर बयान दिया हो। इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि वैक्सीन ज्यादा असरदार नहीं है। ध्यान देने वाली बात ये है कि चीन ने इसी वैक्सीन के सहारे न सिर्फ देश के लोगों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है बल्कि वह दुनिया भर में निर्यात करना भी शुरू कर चुका है।
रविवार को अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाओ ने कहा कि एमआरएनए-आधारित टीकों पर काम किया जा रहा है। एक और अधिकारी वांग हुआंग ने कहा कि हमारे देश में विकसित एमआरएनए-आधारित टीके भी क्लीनिकल परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुके हैं। गौरतलब है कि चीन ने बीते साल टीकाकरण शुरू किया था और अभी तक 16.1 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। चीन इस साल जून तक टारगेट लेकर चल रहा है कि 140 करोड़ आबादी के 40 प्रतिशत लोगों को कोरोना टीका देना है।












Click it and Unblock the Notifications