ट्विटर पर मौजूद स्‍नोडेन और पूरी दुनिया में उनकी तलाश कर रहें राष्‍ट्रपति ओबामा

वाशिंगटन। दो वर्ष पहले जरूरी इंटेलीजेंस को लीक कर अमेरिका और राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की नींद उड़ाने वाले एडवर्ड स्‍नोडेन ने ट्विटर पर अपना डेब्यू कर लिया है। सीआईएस के साथ जुड़े रहे स्‍नोडेन ने अपनी पहली ट्वीट में लिखा है, 'कैन यू हियर में नाओ'?

edward-snowden

ट्विटर पर आते ही भारत से लेकर पूरी दुनिया से उन्‍हें लाखों की संख्‍या में फॉलोअर्स भी मिल गए हैं। वहीं स्‍नोडेन ट्विटर पर सिर्फ अमेरिका की नेशनल सिक्‍योरिटी एजेंसी यानी एनएसए को ही फॉलो करते हैं। स्‍नोडेन के इस समय मॉस्‍को में होने की खबरें हैं।

स्‍नोडेन के ट्विटर पर आने के एक घंटे बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट की पुष्टि की। एक ही घंटे के अंदर उन्‍हें 186,000 फॉलोअर मिल गए।

वर्ष 2013 में स्‍नोडेन अमेरिका की इंटलीजेंस एजेंसी सीआईए के इंटरनेट और फोन रिकॉर्ड्स की निगरानी से जुड़ी जानकारी लीक कर राष्‍ट्रपति ओबामा की चिंताएं बढ़ा दी थीं। स्‍नोडेन की वजह से पूरी दुनिया में अमेरिका की खूब किरकिरी हुई थी।

इस घटना के बाद ही उन्‍होंने अमेरिका छोड़ दिया था। ऐसा माना जाता है कि अमेरिका छोड़ने से पहले उन्होंने 10,70,000 सीक्रेट डॉक्‍यूमेंट्स को डाउनलोड कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+