Video: 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से कांपे इक्वाडोर और पेरू
क्यूईटो। इक्वाडोर में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। भूकंप, इक्वाडोर से लगे बॉर्डर पेरू में भी रिकॉर्ड किया गया। दोनों देशों में भूकंप के शक्तिशाली झटकों के बाद लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के अंबाटो में ईस्ट-साउथ ईस्ट से 224 किलोमीटर की दूरी पर था। लेकिन इसने पूरे साउथ अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका की संस्था, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े वीडियो और फोटोग्राफ्स तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। घटना पर और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications