भूकंप: 12 मई 2008- 2 मिनट और बिछ गई 69,000 लाशें
नयी दिल्ली। 12 मई 2015 को एक बार फिर से नेपाल समेत उत्तर भारत की धरती हिली। दोपहर तकरीबन 1 बजकर 10 मिनट पर यूपी-बिहार समेत दिल्ली एनसीआर की धरती थर्रा उठी। ताबड़तोड़ भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बना नेपाल का कोडारी। नेपाल में आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 थी। 14 लोगों की जान चली गई जबकि 300 लोग घायल हो गए, लेकिन आपको याद दिला लें कि आज ही के दिन जब 2008 में चीन की धरती हिली थी मौत का तांडव मचा। [भूकंप से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें]

12 मई 2008 को सिर्फ 2 मिनट के लिए धरती हिली और 69,195 लाशें बिछ गई। इस हादसे में 18,000 से अधिक लोग लापता हो गए थे। चीन के शिचुआन प्रांत में आए भूकंप को इसकी विनाशकारी लीला को देखते हुए ग्रेट शिचुआन भूकंप का नाम दिया गया।
जानिए क्यों आयी नेपाल में इतनी भयानक तबाही?
इस भूकंप में 69,195 लोग मारे गए, जबकि 3 लाख 74 हजार लोग घायल हो गए। वहीं 18392 लोग लापता हो गए। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8.0 नापी गई। भूकंप का केन्द्र जमीन से मात्र 12 मील नीचे था।












Click it and Unblock the Notifications