दक्षिण सूडान-युगांडा सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.9 दर्ज
दक्षिण सूडान और युगांडा की सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई।
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने कहा कि सोमवार को दक्षिण सूडान और युगांडा के बीच सीमा के आसपास के क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। सड़कों पर लोगों का मजमा लग गया।
ताजिकिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले यानी 13 नवंबर की शाम ताजिकिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने साझा की। बताया गया कि भूकंप के झटके शाम 5:46 बजे के आसपास महसूस किए गए और 194 किमी की गहराई पर आए।












Click it and Unblock the Notifications