नेपाल में लगे 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके

सोमवार सुबह नेपाल के उत्तरी इलाके में नामची बाजार से 18 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

नई दिल्ली। सोमवार सुबह नेपाल के उत्तरी इलाके में नामची बाजार से 18 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। अभी तक इस भूकंप से जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है। इस भूकंप का केन्द्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 130 किलोमीटर दूर रामेछाप और सोलुखुंबु जिले की सीमा पर था।

earthquake

पिछले हफ्ते भर में कई भूकंप आ चुके हैं। आइए जानते हैं पिछले एक सप्ताह में कहां-कहां और कितनी तीव्रता के आए हैं भूकंप।

चीन के जिंगजियांग प्रांत में भूकंप

25 नवंबर को चीन के दक्षिणी प्रांत में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। दक्षिण चीन के जिंगजियांग इलाके में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। भूंकप का केंद्र किर्गिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान की सीमा के करीब था।

अल सल्वाडोर में भूकंप

प्रशांत महासागर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप ने गुरुवार को अल सल्वाडोर और निक्रागुआन को हिला के रख दिया था। इसके बाद से ही सल्वाडोर अथॉरिटी ने एहतियात के तहत सुनामी का अलर्ट जारी कर दी थी।

यूएस जियोलॉजिल सर्वे के अनुसार इस भूकंप का केन्द्र अल सल्वाडोर से करीब 120 किलोमीटर दूर था, जो प्रशांत महासागर में 33 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के झटके मनागुआ की राजधानी निक्रागुआन में भी महसूस किए गए थे।

कुछ दिन पहले जापान में आया था भूकंप

उत्तरी जापान में मंगलवार 22 नवंबर को तेज भूकंप के झटके लगे थे, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। जापान मेटेरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है।

इस भूकंप के बाद मंगलवार सुबह 1.4 मीटर तक ऊंची सूनामी की लहरों ने जापान के तट को छुआ। भूकंप आने के करीब दो घंटे बाद सबसे ऊंची सूनामी की लहरें रिकॉर्ड की गई थीं।

एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप का केन्द्र फुकुशिमा में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, इस भूकंप से जापान में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई थी।

आपको बता दें कि जापान में भूकंप आना काफी सामान्य सी बात है। यह दुनिया की उन जगहों में से एक है जहां पर भूकंप आते रहते हैं। दुनिया भर में 6 या उससे अधिक तीव्रता के करीब 20 फीसदी भूकंप जापान में ही आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+