Earthquake: चीन में तबाही! 7.2 तीव्रता का आया भूकंप, सड़कों पर उतरे लोग

चीन के किर्गिस्तान-झिंजियांग सीमा क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 7.2 दर्ज की गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, किर्गिस्तान की सीमा के पास पश्चिमी चीन में बड़ा भूकंप आया। भूकंप चीन के समयानुसार सुबह 2:09 बजे आया।

आपको बता दें कि इतने रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी तरह की तबाही की जानकारी नहीं मिली है।

Earthquake in China

उधर, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर बताया। पास के कजाकिस्तान में, आपातकालीन मंत्रालय ने 6.7 की तीव्रता वाले उसी भूकंप की सूचना दी। कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर, अल्माटी में, निवासी अपने घरों से भाग गए और ठंड के मौसम के बावजूद बाहर एकत्र हुए। इसके करीब 30 मिनट बाद झटके उज्बेकिस्तान में भी महसूस किए गए। आइए जानते हैं क्या है तीव्रता का आशय...

  • 0- 1.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर सिर्फ सीज्मोग्राफ पर ही नजर आता है।
  • 2-2.9 रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन होता है।
  • 3-3.9 रिक्टर स्केल पर ऐसा प्रतीत होता है कि कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजरा हो।
  • 4-4.9 रिक्टर स्केल पर खिड़कियां टूट सकती हैं। दीवारें हिल सकती हैं।

  • 5-5.9 रिक्टर स्केल पर फर्नीचर हिल सकता है।
  • 6-6.9 रिक्टर स्केल पर इमारतों की नींव दरक सकती है। इमारत की मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
  • 7-7.9 रिक्टर स्केल पर तबाही मच सकती है। इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट सकते हैं।
  • 8-8.9 रिक्टर स्केल पर इमारतें, बड़े पुल, सडकें फट सकती हैं।
  • 9 रिक्टर स्केल पर धरती समुद्र की तरह लहर की भांति लहराती दिख सकती है। समुद्र में सुनामी भी आ सकती है। शहर में कोहराम मच सकता है।

Ram Mandir Diwali: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में 'दीपोत्सव', तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+