तूफान के बाद मची तबाही के बाद भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा जापान, तीव्रता 6.7 रिक्टर स्केल
नई दिल्ली। जापान के होक्काइडो में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र होक्काइडो बताया जा रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नही है। लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल गए है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का अधिकेन्द्र बेहद कम गहराई पर क्षेत्रीय राजधानी साप्पोरो से करीब 62 किलोमीटर की दूरी पर था। आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।












Click it and Unblock the Notifications