Earthquake:जापान के टोक्यो में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0
नई दिल्ली। जापान के उत्तर-पूर्वी भाग में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8.14 बजे महसूस किए गए। भूकंप टोक्यो से 407 किमी उत्तर पूर्व में मियागी केनयोकी में आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने किसी भी तरह की सुनामी से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि यह भूकंप शनिवार सुबह करीब 8.14 बजे (भारतीय समय के अनुसार) आया। इसका केंद्र 38.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.4 डिग्री पूर्व देशांतर पर 40 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
एक सप्ताह पहले भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। फुकुई प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 9.10 बजे आए। इनका केंद्र उत्तर में 36.1 डिग्री अक्षांश और 136.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा।
पहले गरीब सरकार के पीछे दौड़ता था, अब सरकार उनके पास जाती है: पीएम मोदी