भूटान की राजधानी थिम्पू में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

महसूस किए गए हैं। स

नई दिल्ली। भूटान की राजधानी थिम्पू में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप के ये झटके रात नौ बजकर 24 मिनट पर आए। भूकंप का केंद्र थिप्पू से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 82 किमी पर था। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

earthquake of magnitude 3.7 hit 82 km South Southwest of Thimphu Bhutan

हाल के दिनों में भारत में भी लगातार भूकंप के झटके आए हैं। मंगलवार को गुजरात के राजकोट शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिएक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.1 मापी गई। राजकोट में भूकंप की वजह से कुछ घरों में दरारें आ गई और लोग दहशत में घरों से निकल आए। मंगलवार को कुछ घंटे के भीतर राजकोट, लेह और अरुणाचल में भूकंप आया। लेह के अलची में मध्यम भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 33.2 मापी गई। वहीं अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+