लगातार दो बार भूकंप के झटकों से थर्राया अलास्का, सुनामी का अलर्ट जारी

अलास्का। अमेरिका के अलास्का शहर के चिगनिक से तकरीबन 75 मील दूर दक्षिण में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई है जोकि काफी खतरनाक श्रेणी में आता है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र तकरीबन 8 मील धरती के नीचे था। स्थानीय समय के अनुसार भूकंप के झटके रात 11.12 बजे महसूस किए गए हैं। अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस की ओर से इस भूकंप की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। इस भूकंप के आने का बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। लगातार दूसरी बार अलास्का के सैंड प्वाइंट से तकरीबन 103 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई है।

earthquake

यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के झटके रात 11.12 बजे महसूस किए गए हैं। जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप के झटकों के बाद नेशनल वेदर सर्विस की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि कैलिफोर्निया के तट पर महसूस किए गए भूकंप के झटकों की अभी भी सुनामी वार्निंग सेंटर द्वारा समीक्षा की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को दक्षिण-पूर्व एशिया के छोटे से देश पैपुआ न्यू गिनी में सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के यह झटके राजधानी पोर्ट मोर्सबी से नॉर्थ-ईस्ट से तकरीबन 74 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप के झटकों से हुए नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पैपुआ न्यू गिनी में इतनी अधिक तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले मई माह में भी 7.2 तीव्रता के भूकंप झटके महसूस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+