फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके, 7.2 की तीव्रता से हिला मिंडानाओ द्वीप
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर शनिवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 आंकी गई है। हालांकि, भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई हताहत या नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि जनरल सैंटोस के शहर से 193 किमी पूर्व में भूकंप आया था। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि प्रशांत के कुछ हिस्सों में 'भूकंप के करीब' वाले इलाके में सुनामी का खतरा था।
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि इस भूकंप से खतरनाक सुनामी लहरें इंडोनेशिया और फिलीपींस के तटों के साथ भूकंप के केंद्र के 300 किमी (186 मील) के भीतर संभव हैं।












Click it and Unblock the Notifications