अटलांटिक महासागर में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। अटलांटिक महासागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बात की पुष्टि की है। इस भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
असम और हिमाचल में भी भूकंप के झटके
इससे पहले असम और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक असम में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
इटली में भूकंप से गई थी सैकड़ों लोगों की जान
जानकारी के मुताबिक चंबा में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नुकसान की कोई खबर नहीं है।
वहीं इटली में 24 अगस्त की सुबह आए जोरदार भूकंप में करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूकंप की तीव्रता करीब 6.2 मापी गई थी, जिसने इटली को दहला के रख दिया है। इस भूकंप के बाद से सैकड़ों लोग लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications