Earthquake in Bogota: बोगोटा में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग, तीव्रता 6.1 दर्ज
Earthquake in Bogota: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। झटके लगते ही लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।
Earthquake in Bogota: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में गुरुवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। देश की भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, भूकंप आने के कारण दफ्तरों और रेस्तरां में मौजूद लोगों को बाहर निकलना पड़ा। इसके कुछ ही मिनट बाद एक झटका आया और निवासियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।
राजधानी बोगोटा निवासी 43 वर्षीय एड्रियन अलारकोन ने कहा कि यह झटके तेज थे और लंबे देर तक चले। मेरे सभी कलीग्स खड़े हो गए और हमने एक-दूसरे को ऐसे देखा कि अब हम क्या करें? डर का आभास हुआ। ऐसे समझें रिक्टर स्केल का गणित ...

- 0-1.9 रिक्टर स्केल: हल्के झटके। इसका आकलन सिर्फ सिस्मोग्राफ से ही हो सकता है।
- 2-2.9 रिक्टर स्केल: हल्का कंपन महसूस होना।
- 3-3.9 रिक्टर स्केल: कोई तेज ट्रक नजदीक से गुजरने का एहसास होना।
- 4-4.9 रिक्टर स्केल: कंपन से घरों की खिड़कियां टूट जाना।
- 5-5.9 रिक्टर स्केल: फर्नीचर समेत सामान तक हिलना।
- 6-6.9 रिक्टर स्केल: इमारतों की नींव में दरक आ जाना।
- 7-7.9 रिक्टर स्केल: इमारतें गिर जाना।
- 8-8.9 रिक्टर स्केल: इमारतों सहित पुल भी गिर सकते हैं।
- 9 और उससे ज्यादा के रिक्टर स्केल: तबाही।












Click it and Unblock the Notifications