Earthquake in Myanmar Today: म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 7.2 रही तीव्रता
Earthquake in Myanmar Today: शुक्रवार, 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप के झटके म्यांमार से थाईलैंड तक महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता इतनी तेज थी की गगनचुंबी इमारते हिलने लगीं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का झटके इतना तेज था कि बिल्डिंग हिलने लगी जिससे लोगों में खौफ का माहौल बन गया और लोग चिखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर निकल आए।

Earthquake in Myanmar Today News: भूकंप के झटके से हिला म्यांमार
शुक्रवार, 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का झटके इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया गया है। अभी तक इस झटके से जान-माल या कितनी हानि हुई है इसकी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के पास था। जर्मनी के भूविज्ञान केंद्र का दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था जिसकी वजह से भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए।
Earthquake in Myanmar News: म्यांमार से थाईलैंड तक दो बार डोली धरती
अब तक आई जानकारी के मुताबिक म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार दो बार झटके महसूस किए गए जिसमें रिक्टर स्केल पर पहली बार 7.2 और दूसरी बार में 7 मापी गई।
इस Earthquake की तीव्रता इतनी तोज थी कि एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप का केंद्र म्यांमार को बताया जा रहा है। भूकंप की वजह से को कितना नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications