भूकंप के झटकों से हिला जापान, बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत
टोक्यो, 17 मार्च। जापान के उत्तर प्रांत में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.4 मैग्निट्यूटड दर्ज की गई है। इस भूकंप में अभी तक चार लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 94 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप जापान की राजधानी टोक्यो से तकरीबन 275 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि बिल्डिंग में काफी तेज कंपन महसूस की गई। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने कहा कि भूकंप में चार लोगों की मौत हुई है, हमने संभावित हाई अलर्ट जारी किया है, आगे भी दो-तीन दिन में भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं। ड्रोन द्वारा ली गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिंकसेन बुलेट ट्रेन इस भूकंप की वजह से शिरोशी, मियागी में पटरी से उतर गई।

Recommended Video
बता दें कि भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, हालांकि इस अलर्ट को बाद में वापस ले लिया गया और बिजली की आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया था। भूकंप के बाद उत्तर-पूर्व इलाकों में ट्रांसपोर्ट की सुविधा बाधित रही थी। शिंकसेन बुलेट ट्रेन के संचालन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है, साथ ही एक बड़े हाईवे को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। फुकुशिमा में रहने वाले लोगों ने 11 साल पहले अबतक के सबसे बड़े सुनामी के खतरे का सामना किया है। ना सिर्फ सुनामी बल्कि फुकुशिमा के लोगों को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान परमाणु हमले काभी सामन करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications