चीन और किर्गिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई
चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। चीन के शिनिजैंग उईगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है।

चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। चीन के शिनिजैंग उईगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके आज सुबह 5.49 बजे महसूस किए गए हैं। चीन के साथ ही किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां भी सुबह 5.19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर दोनों ही जगह से नहीं आई है।
बता दें कि शनिवार को ईरान के खोय शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप में 7 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 440 से अधिक लोग घायल हुए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई थी। कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तुर्की-ईऱान सीमा के पास उत्तर पश्चिम ईरान के अजरबैजान प्रांत में भूकंप के यह झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि भूंकप आने की मुख्य वजह धरती के नीच प्लेट्स का आपस में टकराना है। जब यह प्लेट आपस में टकराती हैं तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यह प्लेटें हमेशा मूव होती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications