तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

Earthquake: तुर्की के शहर अफसिन में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

earthquake

तुर्की में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। युनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप के झटके साउथवेस्टर अफसिन से 23 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है।

तुर्की के शहर अफसिन में आए भूकंप के झटकों से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 4.25 बजे महसूस किए गए। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

बता दें कि फरवरी माह में तुर्की में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 दर्ज की गई थी। इस भूकंप ने तुर्की में काफी तबाही मचाई थी। भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लाखो लोग घायल हुए थे।

जिस वक्त तुर्की में भूकंप आया था, भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया था। भारत की ओर से जरूरी सामान, राहत सामग्री और एनडीआरएफ व डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई थी। कई लोग जो भूकंप के बाद मलबे में फंसे थे उन्हें बाहर निकालने में भारत ने मदद की थी।

बता दें कि भूकंप के झटके तब महसूस होते हैं जब धरती के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं। धरती की सतह के नीचे कई प्लेट्स होती हैं जो हमेशा मूव करती रहती हैं। इसी दौरान ये जब आपस में टकराती हैं तो धरती की सतह के ऊपर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि जब भी भूकंप के झटके महसूस हो तो आप तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेंगे, खुली जगह पर हैं तो जमीन पर बैठ जाएं, या फिर किसी मजबूत चीज के नीचे खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+