पिछले एक महीने में आये 3,105 भूकंप

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदूकुश में सोमवार की सुबह 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके हल्के झटके कश्मीर और दिल्ली तक महसूस किये गये। कल रात को भी भूकंप आया था, जिसका केंद्र नेपाल में था। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो 30 दिन में 3 हजार भूकंप आ चुके हैं।

Earthquake

हिंदूकुश में भूकंप की तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 6 मापी गई है। इस भूकंप में किसी भी जान और माल की हानि की खबर नहीं है।

इससे पहले बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका हल्का असर भारत में महसूस किया गया। उस भूकंप का केंद्र मयागदी जिले में था, जो कि काठमांडु से 350 किलोमीटर की दूरी पर है।

पूरी दुनिया में भूकंप के झटके एक नजर में-

  • आज यानि 23 नवम्बर को पूरी दुनिया में कुल 95 स्थानों पर भूकंप आ चुके हैं।
  • पिछले एक सप्ताह में 700 जगहों पर भूकंप आये।
  • पिछले एक महीने में 3105 भूकंप पूरी दुनिया में आये।
  • पिछले एक साल में 38,816 बार धरती अलग-अलग जगहों पर हिल चुकी है।
  • इस सप्ताह सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इसाबेल में आया, जिसकी तीव्रता 7 थी।
  • इस महीने अफगानिस्तान के बडकशन में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।
  • पिछले एक साल में सबसे बड़ा भूकंप चिली में आया, जिसकी तीव्रता 8.3 थी।

क्या कहते हैं भूगर्भशास्त्री

लखनऊ के एडवांस लर्निंग सेंटर ऑफ जियोलॉजी, लखनऊ विश्वविद्यालय के डा. ध्रुव सेन सिंह कहते हैं कि पृथ्वी का नियम ही परिवर्तन है। पृथ्वी के अंदर की चट्टाने, जिन्हें हम टेक्टॉनिक्स कहते हैं, वो निरंतर गतिशील रहती हैं। इसलिये हर रोज भूकंप आना बड़ी बात नहीं है, भूकंप कितना भयावह है, यह उसके केंद्र के स्थान, केंद्र की गहराई और तीव्रता पर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+