Earthquake: एक घंटे के भीतर दो बार हिली धरती, भारत और अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके
Earthquake: नए साल में जपान, म्यांमार, अमेरिका, भारत, अफगानिस्तान समेत कई देशों में एक से अधिकर बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे अधिक नुकसान नए साल के पहले दिन जापान में हुआ। इशिकावा प्रांत में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के चलते भारी नुकसान हुआ। वहीं जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके आए। इससे पहले मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर जारी अपडेट के मुताबिक अफगानिस्तान में बुधवार देररात आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। जबकि भारत के जम्मू-कश्मीर आए भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।

इससे पहले बुधवार दोपहर (03 जनवरी) उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पिथौरागढ़ में भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। हालांकि इन भूकंप के झटकों के दौरान किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।
जापान में भूकंप के बाद 400 ऑफ्टर शाक
जापान के इशिकावा में 1 जनवरी को आए भूकंप के बाद सुनामी आ गई। वाजिमा शहर में करीब 4 फीट ऊंची (1.2 मीटर) लहरें उठीं थीं। हालांकि 1 जनवरी की शाम को सरकार ने सुनामी की हाईएस्ट वॉर्निंग वापस ले ली थी।
वहीं, भूकंप से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। जापानी मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह तक 400 आफ्टरशॉक आए। जिसके चलते भारी तबाही हुई। भूकंप का केंद्र वाजिमा शहर में था। जहां सड़कें टूट गई हैं और दूसरे इलाकों से कनेक्शन टूट गया। वाजिमा में भूकंप के बाद 3 हजार से ज्यादा राहत-बचाव कर्मी जुटे हुए हैं। अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications