मोरक्को के बाद इंडोनेशियाई द्वीप के पास हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, 6.0 मापी गई तीव्रता
Earthquake: मोरक्को के बाद एक ही दिन में इंडोनेशियाई द्वीप के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
मोरक्को में शनिवार को आए जबरदस्त भूकंप के झटकों के बाद इंडोनेशियाई द्वीप के पास धरती हिली है। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने तत्काल सुनामी की कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन संभावित झटकों की चेतावनी दी है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि शनिवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास 6.0 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 9:43 बजे (1443 GMT) 9.9 किलोमीटर की गहराई पर आया।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया से पहले मोरक्को में आए जबरदस्त भूकंप की वजह से 600 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। उसके बाद इंडोनेशिया द्वीप के पास भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने तत्काल सुनामी की कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन संभावित झटकों की चेतावनी दी है। शुरुआत में इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई थी।

भूकंप के तेज झटकों से दहशत
मध्य सुलावेसी के मालेई गांव की 41 साल की हाउस वाइफ कमरैया ने कहा कि मैं अच्छी नींद ले रही थी, जब भूकंप आया। मैं तुरंत बिस्तर से उठ गई। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कि चावल को छाना जा रहा हो। यह ऊपर गया और फिर नीचे। यह वास्तव में काफी तेज झटके थे, यह लगभग 5 सेकंड तक चला।
उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में बिजली गुल है, इसलिए वह नहीं देख सकती हैं कि कोई नुकसान हुआ है या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि मैं अभी अपने घर से बाहर हूं, परिवार और पड़ोसियों के साथ। उधर, सुलावेसी के लाम्बोंगा गांव में घबराए हुए लोग अपने घरों के बाहर समूहों में इकट्ठा होते हुए दिखाई दे रहे हैं और वे भूकंप के बाद आने वाले झटकों के डर से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
दर्दनाक है भूकंप की यादें
आपको बता दें कि नवंबर में, दक्षिण पूर्व एशियाई द्वीपसमूह देश के जावा द्वीप पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 602 लोग मारे गए। उस भूकंप के अधिकांश पीड़ित इमारतें गिरने या भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए थे। अप्रैल में देश के सुमात्रा द्वीप पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे घबराए निवासियों के घर हिल गए लेकिन कोई हताहत या क्षति नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications