तुर्की में हाहाकार के बीच इंडोनेशिया में फिर से आया शक्तिशाली भूकंप, 4 दिनों में धरती हिलने की ये तीसरी घटना

इंडोनेशिया के पापुआ के उत्तरी तट के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप की सूचना मिल रही है। इससे तीन दिन पहले इंडोनेशिया के इसी पापुआ के पूर्वी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

Indonesia earthquake

Image: ANI

भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही तुर्की में मचाई हुई है। अब तक 30 हजार के करीब लोगों के मारे जाने की सूचना है। इस बीच इंडोनेशिया में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के पापुआ के उत्तरी तट के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप की सूचना मिल रही है। इससे तीन दिन पहले इंडोनेशिया के इसी पापुआ के पूर्वी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थीं। वहीं शनिवार को भी इंडोनेशिया के तालौद द्वीप समूह में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 रही।

चार लोगों की हुई थी मौत

पापुआ इंडोनेशिया का सबसे पूर्वी प्रांत है। इसमें न्यू गिनी का पश्चिमी आधा भाग और कई अन्य द्वीप शामिल हैं। इससे पहले इसी इलाके में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 4 लोग मारे गए थे। घटना के बारे में बात करते हुए जयापुरा डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख असेप खालिद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भूकंप से एक कैफे ढह गया और समुद्र में गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को बीएमकेजी प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा था कि साल 2023 में, जयापुर के आसपास 1,079 भूकंप आए हैं, जिनमें से लगभग 132 को इसके निवासियों ने महसूस किया है।

मृतकों का आंकड़ा 30,000 के करीब पहुंचा

इस बीच तुर्की-सीरिया में मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच चुका है। सिर्फ तुर्की में भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24,617 हो चुकी है वहीं, सीरिया में लगभग 5,000 के करीब लोगों की जानें गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में करीब 53 लाख लोग बेघर हो गए हैं। वहीं लगभग 9 लाख लोग भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में समय पर मदद नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह भूकंप के बाद सड़कों पर मलबा जमा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+