Eagle 44: ईरान का वो खतरनाक अंडरग्राउंड एयरबेस, जिसका इजराइल नहीं कर सकता बाल भी बांका, देखिए

Eagle 44 Airbase: ईरान की अर्थव्यवस्था भले ही खोखली हो चुकी है और भले ही एक बड़ी आबादी धीरे दीरे भुखमरी की तरफ बढ़ रही है, लेकिन जब सैन्य तैयारियों की बात आती है, तो ईरान की तैयारियां अपनी क्षमता के मुकाबले काफी ज्यादा है। ईरान, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया, दुनिया के तीन देश ऐसे हैं, जिनके ऊपर अपनी अवाम को भूखे रखकर हथियारों के निर्माण की सनक सवार रही है।

हालांकि, युद्ध का परिणाम भले ही ईरान के खिलाफ चला जाए, लेकिन उसके कट्टर दुश्मन भी इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं, कि वो बिना लड़ाई हार नहीं मानेगा।

iran Eagle 44 airbase

आज सुबह ईरान के इस्फहान शहर के ऊपर इजराइल ने मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें शाहिद बेहश्ती एयरबेस को निशाना बनाया गया है। हालांकि, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है, कि शाहिद बेहश्ती एयरबेस को कितना नुकसान पहुंचा है, लेकिन ईरान ने दावा किया है, कि उसे कोई जमीनी नुकसान नहीं पहुंचा है।

भले ही इस हमले में एयरबेस को नुकसान ना पहुंचा हो, लेकिन ईरान अच्छी तरह से जानता है, कि भविष्य में होने वाले युद्धों में या इजराइल के साथ मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति में उसकी जीत हार का फैसला, देश की एयरफोर्स करेगी। लिहाजा, ईरान ने अपनी वायुसेन को मजबूत बनाने पर काफी जोर दिया है।

ईरान का अंडरग्राउंड एयरबेस

पिछले साल फरवरी में, एक ईरानी टेलीविजन चैनल ने ईरान के एक एयरबेस के बारे में पहली बार जानकारी दी थी और वीडियो फूटेज में इस एयरबेस की कुछ तस्वीरें दिखाई गई थी। इस एयरबेस का नाम ईगल-44 बताया गया, जिसमें अंडरग्राउंड हैंगर कॉम्प्लेक्स दिखाया गया था।

यह एयरबेस लड़ाकू जेट और ड्रोन को रखने और अंडरग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है। आईआरएनए की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि ईगल 44, जो जमीन के काफी ज्यादा अंदर बनाया गया है, वहां लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से लैस लड़ाकू विमान रखे गये हैं।

रक्षा और सैन्य विश्लेषण के लिए रिसर्च एसोसिएट (इमेजरी) जोसेफ डेम्पसी ने अपने लेख में ईरान के इस एयरबेस को लेकर कहा है, कि "सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है, कि ये एयरबेस किसी पहाड़ी क्षेत्र में है, जिसमें फाइटर जेट्स की एंट्री के लिए दो दरवाजे हैं। फिलहाल इस एयरबेस में एक रनवे है, जो टैक्सी वे से कनेक्टेड है। बाद में एक रिज के माध्यम से 150 मीटर की सुरंग भी शामिल है।"

ईरान लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय, खासकर अमेरिका और उसके सहयोगियों के प्रतिबंधों में रहा है, लिहाजा उसके पास मॉडर्न वायुसेना नहीं है, लिहाजा ईरान के पास जो भी फाइटर जेट्स हैं, उन्हें वो काफी सुरक्षित रखने के लिए मजबूर होता है। आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी ने स्टेट टीवी को बताया था, कि "इजरायल सहित हमारे दुश्मनों की ओर से ईरान पर किसी भी हमले का ईगल 44 सहित हमारे कई वायु सेना अड्डों से जवाब दिया जाएगा।"

ईरान ने पहले से ही अपनी मिसाइल भंडार को किसी अंडरग्राउंड फैसिलिटी में सुरक्षित कर रखा है।

अंडरग्राउंड एयरबेस से ईरान को फायदे

अंडरग्राउंड एयरबेस, पारंपरिक जमीन के ऊपर बनाए गये एयरबेस जितने सामान्य नहीं होते हैं। लेकिन, अंडरगराउंड एयरबेस के जरिए देश अपनी वायुसेना की प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखने के साथ साथ इमरजेंसी की स्थिति में लड़ाकू विमानों को लॉंच भी कर सकते हैं। खासकर ऐसे एयरबेस उस वक्त काफी काम आते हैं, जब दुश्मन के हमले में जमीन पर बने एयरबेस हमले का शिकार बन जाए।

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दर्जनों अंडरग्राउंड एयरबेस हैं। जैसे कोलोराडो में चेयेने माउंटेन कॉम्प्लेक्स, जिसमें उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) है, जो देश की एयरोस्पेस रक्षा की कमान और नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है।

माना जाता है कि चीन के पास भी कई अंडरग्राउंड हवाई अड्डे हैं, लेकिन उनके बारे में जानकारी बहुत कम है। रूस के पास भूमिगत एयरबेस भी हैं, जैसे यूराल पर्वत में यमंतौ पर्वत परिसर, जिसके बारे में अफवाह है, कि यह एक विशाल भूमिगत सुविधा है जो सैन्य उपकरणों और सैन्य कर्मियों को रखने में सक्षम है।

कहा जाता है, इजराइल के पास भी 'एरिया-27' में एक अंडरग्राउंड एयरबेस है, जहां इजराइल ने कई मिसाइलें तैनात कर रखी हैं। इजराइल में अन्य भूमिगत एयरबेस भी हैं। माना जाता है कि उत्तर कोरिया में ऐसे अड्डे हैं, लेकिन उनके बारे में बहुत कम जानकारी है।

ईरान के पास तेहरान में मेहराबाद एयर बेस जैसे जमीन के ऊपर बने कई एयरबेस हैं, जो नागरिक और सैन्य दोनों, उद्देश्यों को पूरा करते हैं। इसके बाद तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इमाम खुमैनी एयर बेस है। उत्तर पश्चिमी ईरान में स्थित तबरीज़ एयर बेस एक रणनीतिक सैन्य प्रतिष्ठान के रूप में कार्य करता है, जबकि शिराज शाहिद दस्तगैब अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नागरिक हवाई अड्डा होने के बावजूद सैन्य सुविधाएं भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+