हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन का परिवार कोरोना से संक्रमित, दो हफ्ते बाद जीती जंग
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। अब बड़ी संख्या में हॉलीवुड स्टार्स भी इसकी चपेट में आने वाले हैं। हाल ही में अमेरिकी स्टार ड्वेन जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके फैन्स उन्हें 'द रॉक' बुलाते हैं। जॉनसन के साथ उनका परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था।

जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही। उनके साथ उनकी पत्नी लॉरेन, दोनों बेटियां जैसमीन (4), टियाना (2) भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं, हालांकि सभी अब कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए कोविड-19 से ठीक होना किसी अन्य चोट से ठीक होने से ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि मेरी प्राथमिकता परिवार और बच्चों को सुरक्षित रखना था।
जॉनसन ने अपने फैन्स को भी कोरोना से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आप अपना ख्याल रखें। साथ ही इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करें। इसके अलावा हमेशा मास्क पहनें, साथ ही लोगों से मेल-मिलाप कम करें। इन्हीं सावधानियों के साथ आप खुद को और अपने परिवार को कोरोना वायरस से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सब लोग ठीक हो चुके हैं। अब किसी में कोरोना का संक्रमण नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications