स्‍कूल बस से बच्‍ची को उतारना भूल गया ड्राइवर, घंटों बाद जब गेट खुला तो हो गया था ये हाल

स्‍कूल बस से बच्‍ची को उतारना भूल गया ड्राइवर, घंटों बाद जब गेट खुला तो हो गया था ये हाल

नई दिल्‍ली, 03 सितंबर: स्‍कूल बस और स्‍कूल वैन पर बच्‍चे को बिठाते समय तसल्‍ली से घर लौट आते हैं कि हमारा बच्‍चा सुरक्षित स्‍कूल पहुंच जाएगा और सही सलामत घर लौट कर आएगा। लेकिन एक स्‍कूल से दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हक्‍का बक्‍का हो गया है।

स्‍कूल वैन से बच्‍ची को उतारना भूल गया ड्राइवर

स्‍कूल वैन से बच्‍ची को उतारना भूल गया ड्राइवर

दरअसल, थाइलैंड जहां इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है वहां के एक स्‍कूल की ये घटना है। यहां पर एक बच्‍ची स्‍कूल हर दिन की तरह अपनी स्‍कूल वैन में बैठकर गई लेकिन उसे बस ड्राइवर और टीचर स्‍कूल में उतारना भूल गए और वो बस में ही बंद हो गई।

कड़कती धूप में लेजाकर खड़ी कर दी बस और....

कड़कती धूप में लेजाकर खड़ी कर दी बस और....

इस बच्‍ची की उम्र केवल सात साल थी। स्‍कूल में बाकी बच्‍चों को उतारने के बाद ड्राइवर ने वैन को धूप में लेजाकर खड़ा कर दिया। भीषण गर्मी में बस एकदम तंदूर की तरह गर्म हो गई। बच्‍ची उसी गर्मी में उबलती रही।

नोट- खबर में यूज की गई फोटो Chonburi Provincial Police की है।

छुट्टी होने पर बस का गेट खुला तो दिखा ये खौफनाक मंजर

छुट्टी होने पर बस का गेट खुला तो दिखा ये खौफनाक मंजर

दोपहर बाद जब स्‍कूल की छुट्टी हुई तो ड्रांइवर ने वैन का दरवाजा खोला तो बच्‍ची की गर्मी के कारण पूरी स्किल झुलस गई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। बस में ये खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के होश उड़ गए।

गर्मी में खड़ी बस में वो झुलसती और झटपटाती रही बच्‍ची

गर्मी में खड़ी बस में वो झुलसती और झटपटाती रही बच्‍ची

ये दिल दहला देने वाली घटना 30 अगस्‍त की है। जिस बच्‍ची की मौत हुई वो थाईलैंड के चोन बुरी प्रांत में रहने वाली सात साल की नोंग जी हून नाम की बच्‍ची थी। वो उस दिन सुबह सात बजे स्‍कूल की मिनी बस में चढ़कर गई थी। जिसे स्‍कूल पहुंच कर ड्राइवर उतारना भूल गया। गर्मी में खड़ी बस में वो झुलसती और झटपटाती रही। जब छुट्टी होने पर बस का गेट खोला गया तो पीछे की सीट पर गर्मी के कारण झुलसी हुई बच्‍ची की लाश मिली।

बंद बस में वो झटपटाती रही किसी ने नहीं सुनी आवाज

बंद बस में वो झटपटाती रही किसी ने नहीं सुनी आवाज

बच्‍ची की लाश के बगल सीट पर उसका स्‍कूल बैग और पानी की बॉटल खाली मिली। गर्मी से परेशान होकर बच्‍ची ने पानी पिया होगा लेकिन झुलसती गर्मी में बंद बस में वो झटपटा कर मर गई। बस का शीशा बंद होने के कारण उसके चीखने चिल्‍लाने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी।

टीचर और ड्राइवर को हो सकती है इतने साल की जेल

टीचर और ड्राइवर को हो सकती है इतने साल की जेल

लापरवाही संबंधी चार्ज लगाते हुए पुलिस ने ड्राइवर और स्‍कूल टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्‍ची की मां ने स्‍कूल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं दोषी टीचर और ड्राइवर को दस साल जेल की सजा और दोनों पर साढ़े चार लाख का फाइन भी लगाया जा सकता है।

थाइलैंड में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ये भी हो चुका है हादसा

थाइलैंड में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ये भी हो चुका है हादसा

बता दें इन दिनों थाइलैंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही एक हाथी ने गर्मी से पगलाकर अपने मालिक को मौत के घाट उतार दिया था। दक्षिणी थाईलैंड के फांग नगा भीषण गर्मी के कारण 20 वर्षीय हाथी "पागल" हो गया और महावत पर हमला करके उस मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हर साल की अपेक्षा इस बार थाईलैंड में भीषण गर्मी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+