इस डॉक्टर की खूबसूरती का कायल हुआ पूरा पाकिस्तान, जीता मिस यूनिवर्सल 2022 का खिताब
इस्लामाबाद, 04 फरवरी: लाहौर की रहने वाली डॉ शफाक अख्तर इन दिनों पाकिस्तान में सुर्खियों में हैं। चर्चा आने की वजह उनका मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल 2022 चुना जाना है। एक लेडी डॉक्टर का मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल चुना जा हर किसी को अचंभित कर रहा है। लोग उनके बार में लगातार चर्चाएं कर रहे हैं। डॉ शफाक अख्तर कनाडा में आयोजित एक वर्चुअल ब्यूटी पेजेंट में मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल 2022 का खिताब अपने नाम किया।

पाकिस्तान की 'ब्यूटी विद ब्रेन'
कनाडा में आयोजित हुए वर्चुअल ब्यूटी पेजेंट में जहां डॉ शफाक अख्तर ने मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल 2022 का खिताब जीता। तो वहीं लाहौर से ही ताल्लुक रखने वालीं मिस सना हयात ने मिस पाकिस्तान ग्लोबल का खिताब जीता। वहीं नादा खान मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफल रहीं। मिस्टर पाकिस्तान ग्लोबल का खिताब लाहौर से मुहम्मद उमर को गया। अताउल्लाह गुर्जर को मिस्टर पाकिस्तान वर्ल्ड चुना गया।

पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत डॉक्टर
मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल का खिताब जीतने वाली डॉ. शफाक को मिस पाकिस्तान यूनिवर्स, समन शाह ने ताज पहनाया। शफाक काफी स्टाइलिश हैं। डॉक्टरी के प्रोफेशन के अलावा शफाक को घूमना और फोटो खिंचवाना काफी पसंद है। उन्होंने हॉस्पिटल के भी कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि शफाक सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3000 के आसपास फॉलोवर्स हैं।

जीत को लेकर कही ये बात
मिस पाकिस्तान यूनिवर्सल डॉ. शफाक ने खिताब जीतने के बाद कहा कि, 2022 की ब्यूटी क्वीन बनना उनके लिए एक सम्मान की बात है। भविष्य में मैं कई इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करूंगी और अपने देश का नाम रोशन करने की कोशिश करूंगी। मेरी इस सफलता ने मेरा आत्मविश्वास और भी अधिक बढ़ा दिया है और मुझे उम्मीद है, भविष्य में भी मुझे इस तरह की सफलताएं मिलती रहेंगी।

पाकिस्तान की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन बनीं शायरा
मिस पाकिस्तान, मिस्टर पाकिस्तान और मिसेज पाकिस्तान के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के लिए पुरस्कार समारोह लाहौर में आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में ग्लैमर जगत की हस्तियों ने भाग लिया था। पाकिस्तान की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन शायरा राय बनीं। पाकिस्तान की पहली मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन बनीं शायरा सिंगर और एक्टिंग भी करती हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई दुबई में हुई है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान में कुछ फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications