डाऊ जोंस में साल 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
Getty Images
शेयरों में गिरावट
अमरीकी शेयर बाज़ार डाऊ जोंस 1175 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है जो साल 2008 के वित्तीय संकट के बाद एक दिन में आई सबसे अधिक गिरावट है.
डाऊ जोंस 4.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ सोमवार को 24,345.75 अंकों पर बंद हुआ है.
एस एंड पी 500 स्टॉक इंडेक्स 3.8 प्रतिशत और नेस्डेक 3.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
बाज़ार में पिछले कुछ महीनों से बढ़त बनी हुई थी, जिसकी वजह से चिंता जताई जा रही थी कि शेयरों की कीमत अधिक आंकी जा रही है.
गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी एंड्रयू विल्सन का कहना है, ''बाज़ार में इस साल बहुत उथल-पुथल रहेगी. सेंट्रल बैंक्स कम बांड्स खरीद रहे हैं और कुछ सेंट्रल बैंक ब्याज़ की दरें बढ़ा रहे हैं.''












Click it and Unblock the Notifications