लंदन हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मेयर सादिक खान को फटकारा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन में हुए आतंकी हमले के बाद मेयर सादिक खान को लगाई फटकार। सादिक खान के सितंबर 2016 के इंटरव्यू को किया है रि-ट्वीट।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने लंदन के मेयर सादिक खान को उनके एक इंटरव्यू की वजह से फटकार लगाई है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बुधवार को ब्रिटिश संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने खान को खरी-खोदी सुनाई है।

वर्ष 2016 का एक इंटरव्यू किया री-ट्वीट
लंदन के मेयर सादिक खान जो कि लंदन के पहले मुसलमान मेयर हैं, उनका सितंबर 2016 का एक इंटरव्यू ट्रंप जूनियर ने री-ट्वीट किया। इस इंटरव्यू में सादिक खान ने कहा था कि 'आतंकी हमले के लिए मुस्तैद होना एक बडे़ शहर में रहने का ही हिस्सा है।' ट्रंप जूनियर ने आर्टिकल का लिंक री-ट्वीट किया और लिखा, 'आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं क्या? लंदन के मेयर सादिक खान कहते हैं कि आतंकी हमले किसी भी बड़े शहर में रहने का ही हिस्सा हैं।' हालांकि खान का मतलब यह नहीं था कि हमलों की उम्मीद है बल्कि उनका मतलब था कि खतरे बड़े शहर में रहने वालों की जिंदगी का हिस्सा हैं। मेयर सादिक खान का बयान न्यूयॉर्क में बॉम्बिंग की घटना के बाद आया था जिसमें मैनहैट्टन में कूड़ें के ढेर में रखे गए और घर में तैयार विस्फोटकों में ब्लास्ट की वजह से 29 लोग घायल हो गए थे। सादिक खान ने उस इंटरव्यू में कहा था, 'बड़ी ग्लोबल सिटी में रहने की वजह से आपको ऐसी चीजों के लिए तैयार रहना होगा, आपको हर पल चौकन्ना रहना होगा और आपको पुलिस की मदद करनी होगी जो काफी मुश्किल काम कर रहे हैं।'
क्या कहा था सादिक खान ने
सादिक खान ने यह भी कहा था कि आतंकवादी अपनी रणनीतियों को बदल रहे हैं और हमें भी हर पल अपनी प्रतिक्रियाओं को बदलते रहना होगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें आतंकी हमलों के बाद की परिस्थितियों के बारे में सोचकर काफी डर लगता है। आतंकी सिर्फ लोगों को मारना चाहते हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने वादा किया था कि वह लंदन को सुरक्षित बनाएंगे। इस इंटरव्यू में सादिक खान ने उस समय रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की थी। सादिक खान ने कहा था कि वह इस बात को अंदाजा नहीं लगाएंगे कि हमलों के लिए कौन जिम्मेदार था या फिर न्यूयॉर्क की पुलिस को कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इन हमलों में संवेदना जाहिर की है और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से फोन पर बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications