राष्ट्रपति चुनावों में नामांकन से बस एक कदम की दूरी पर हैं ट्रंप
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वाशिंगटन राज्य का प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही अब राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल करने से बस एक कदम की दूरी पर रह गए हैं। नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाएंगे। माना जा रहा है कि चुनावों में ट्रंप का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन से हो सकता है।
पढ़ें- राष्ट्रपति बनने के बाद चीन को 'सुधार' देंगे ट्रंप
वाशिंगटन में ट्रंप को 76.2 प्रतिशत वोट्स हासिल हुए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए उन्हें अब सिर्फ 10 से कम प्रतिनिधि यानी डेलीगेट्स चाहिए। सीएनएन के आंकड़ों के मुताबिक, इस जीत में वाशिंगटन के डेलीगेट्स में से कम से कम 40 डेलीगेट हासिल करने का मतलब यह है कि ट्रंप के पास अब 1,229 डेलीगेट का समर्थन है।
पढ़ें- 10 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप
जीओपी का नॉमिनेशन हासिल करने के लिए अब उन्हें महज आधा डेलीगेट और चाहिए, जिसके साथ वह उम्मीदवारी के लिए आवश्यक 1,237 डेलीगेट की जादुई संख्या पर पहुंच जाएंगे। सात जून को कैलिफोर्निया, न्यूजर्सी, न्यू मेक्सिको, मोंटाना में प्राइमरी होना है, जिसमें ट्रंप के आवश्यक डेलीगेट हासिल कर लेने की पूरी उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications