राष्‍ट्रपति बनने के बाद चीन को ‘सुधार’ देंगे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक बयान दिया है। ट्रंप ने विदेश नीति पर चर्चा करते हुए कहा है कि अगर वे राष्ट्रपति बने, तो चीन 'सुधर' जाएगा और हो सकता है कि ‍अमेरिका का दोस्त भी बन जाए।

अमेरिका का दोस्त बनेगा चीन!

ट्रंप ने न्यू जर्सी में कैंपेन के दौरान अपने समर्थकों के बीच यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि वह साफ कर देना चाहता हूं कि चीन 'सुधर' जाएगा और अमेरिका का दोस्त बन जाएगा। 10 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि उनके सत्ता में आने पर अमेरिका, चीन से बेहतर तरीके से निपटेगा। साथ ही आर्थिक रूप से भी बेहतर होगा। उन्‍होंने कहा कि चीन फिर से अमेरिका का सम्‍मान करने लगेगा। महिलाओं को टॉफी और पतियों को गधा बुलाने वाले ट्रंप

व्‍यापारिक युद्ध की चिंता न करें

ट्रंप ने कहा कि वर्तमान समय में अमेरिका को चीन के साथ व्यापार से 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में अगर चीन के साथ व्यापारिक युद्ध होता है, तो इसकी परवाह कौन करेगा?

donald trump

उनका कहना था कि 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं के नुकसान के आगे व्‍यापारिक युद्ध कोई बड़ी बात नहीं है।

ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा अधिकांश लोग अर्थव्यवस्था के बारे में नहीं जानते, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस उनका समर्थन करें और सब उन पर छोड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+