डोनाल्ड ट्रंप ने CNN पर ठोका मानहानि का मुकदमा, हर्जाने में मांगे 475 मिलियन डॉलर, जानें क्यों भड़के?
साल 2020 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन से चुनाव हारने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि ये साफ नहीं किया है, कि क्या वो अगले चुनाव में भी उतरने वाले हैं।
वॉशिंगटन, अक्टूबर 04: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है और उन्होंने दंडात्मक हर्जाने के तौर पर सीएनएन से 475 मिलियन डॉलर की मांग की और दावा किया किस नेटवर्क ने उनके खिलाफ "अपमान और बदनामी का अभियान" चलाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर अपने मुकदमे में दावा किया कि, सीएनएन ने उन्हें राजनीतिक रूप से हराने के लिए एक प्रमुख समाचार संगठन के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था। वहीं, सीएनएन ने मामले पर टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

सीएनएन के खिलाफ मुकदमा
डोनाल्ड ट्रम्प, जो अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी से आते हैं, उन्होंने 29-पृष्ठ के मुकदमे में दावा किया है, कि सीएनएन के पास उनकी आलोचना करने का एक लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है, लेकिन हाल के महीनों में उसने अपने हमलों को तेज कर दिया था, क्योंकि नेटवर्क को डर था कि वह 2024 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से उतरने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने जो मुकदमा दायर किया है, उसमें कहा गया है कि, 'सीएनएन ने राजनीतिक संतुलन को लेफ्ट की तरफ झुकाने का ठोस प्रयास किया है और सीएनएन ने वादी के खिलाफ नस्लवादी, रूसी पिट्ठू, विद्रोही जैसे झूठ और मानहानिकारक लेबले की लंबी श्रृंखला प्रकाशित की है और अंतत: सीएनएन ने वादी को हिटलर भी कहकर संबोधित किया है।' इस मुकदमें में कई न्यूज रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है, जिसमें सीएनएन ने डोनाल्ड ट्रंप को आलोचना करते हुए उनकी तुलना हिटलर से की थी। जिसमें मेजबान फरीद जकारिया की जनवरी 2022 की विशेष रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जर्मन तानाशाह के फुटेज के साथ दिखाया गया है।

करोड़ों डॉलर का दायर किया मुकदमा
साल 2020 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन से चुनाव हारने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि ये साफ नहीं किया है, कि क्या वो अगले चुनाव में भी उतरने वाले हैं। वहीं, एक बयान में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि, वह "आने वाले हफ्तों और महीनों में" अन्य प्रमुख मीडिया कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा दायर करेंगे। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ मामले की की जांच करने वाय वह कांग्रेसनल कमिटि के खिलाफ भी मानहनि का मुकदमा दायर किया है। आपको बता दें कि, पिछले साल 6 जनवरी को अमेरिकी कांग्रेस पर भीड़ ने हमला कर दिया था और फिर आरोप डोनाल्ड ट्रंप के उत्तेजित करने वाले भाषण को उसके लिए जिम्मेदार माना गया था और फिर ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसी सुनवाई अभी भी चलती रहती है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन से 475 मिलियन डॉलर हर्जाने के तौर पर मांगे हैं।

विवादों में डोनाल्ड ट्रंप
आपको बता दें कि, अमेरिका के विवादित पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस से गोपनीय दस्तावेजों के 15 बक्से लेकर भागने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निवास स्थान मार-ए-लागा पर छापेमारी की थी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने छापे में मिले सामानों का खुलासा करते हुए कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस ने 15 बक्से गोपनीय दस्तावेज लेकर चले गये थे। डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर 8 अगस्त को एफबीआई ने छापेमारी की थी। एफबीआई एजेंट ने हलफनामे के पहले पृष्ठ पर लिखा, "सरकार अनधिकृत स्थानों में वर्गीकृत जानकारी के अनुचित निष्कासन और भंडारण के साथ-साथ सरकारी रिकॉर्ड को अवैध रूप से छिपाने या हटाने के संबंध में एक आपराधिक जांच कर रही है।"
-
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications