डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट की बराक ओबामा की ऐसी फोटो कि लोग बोले-आप बहुत ही नीच हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुक्रवार को पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की एक ऐसी फोटोग्राफ ट्वीट कर दी। इसके बाद लोग बोलने लगे कि ट्रंप आज भी ओबामा से जलते हैं। लोग तो सोशल मीडिया पर यहां तक कहने लगे कि अब ट्रंप को इस्‍तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था आज उस दौर में है जहां पर ओबामा के काल में भी नहीं थी।

trump-obama.jpg

'आप बहुत ही गिरे हुए हैं'

ट्रंप ने जो फोटोग्राफ ट्वीट की है, उसमें वह कमरे में खड़े हैं। खिड़की पर लगे एक पिलर की तरफ झुके ट्रंप सामने की तरफ देख रहे हैं जबकि बराक ओबामा दूरबीन की मदद से उन पर देख रहे हैं। इसके साथ ही ओबामा के हाथ में एक वैक्‍युम कैप भी है। ओबामा बिल्‍कुल उसी तरह से नजर आ रहे हैं जैसे कि हॉलीवुड फिल्‍मों में कोई जासूस नजर आता है। वह खिड़की को पकड़ने की कोशिश करते हैं जो कि जमीन से कुछ ऊपर है। इसके बाद तो ट्वीट की लाइन लग गई।

एक यूजर ने लिखा कि ओबामा देखना चाहते हैं कि महाभियोग झेलने वाला राष्‍ट्रपति कैसा दिखता है। इसके बाद एक यूजर ने जवाब दिया, 'आपको पता है कि आप कितने गिरे हुए हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'डोनाल्‍ड ट्रंप हमेशा राष्‍ट्रपति ओबामा से जलते रहेंगे और कभी उनके स्‍तर की बराबरी नहीं कर पाएंगे।'

ट्रंप ने यह फोटो शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8:10 मिनट पर ट्वीट की थी। कुछ ही घंटों में इसे 17,000 बार री-ट्वीट किया जा चुका था। करीब दो वर्ष पहले भी ट्रंप ने इसी तरह का ट्वीट किया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उन्‍होंने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+