डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी सीनेट में महाभियोग पर ट्रायल, दोनों पक्षों की दलीलें दर्ज, कुछ घंटे में फैसला
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सीनेट में अमेरिकी इतिहास का पहला और ऐतिहासिक ट्रायल शुरू होने जा रहा है।
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बाकी की जिंदगी कैसे कटेगी उसका फैसला आज अमेरिकी सीनेट में हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सीनेट में अमेरिकी इतिहास का पहला और ऐतिहासिक ट्रायल शुरू होने जा रहा है। सीनेट में आज सबसे महत्वपूर्ण बहस इस बात पर होने वाली है कि चुनाव हारने और सत्ता से हटने के बाद क्या किसी राष्ट्रपति पर महाभियोग का मुकदमा चलाया जा सकता है? आज अमेरिकी सीनेट इस बात पर फैसला लेने वाली है कि 6 जनवरी को यूएस कैपिटल यानि अमेरिकी संसद पर हमला करने वाली भीड़ को उकसाने में डोनाल्ड ट्रंप का हाथ है या नहीं और अगर हाथ है तो क्या उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए या नहीं?

डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों की दलील
डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने सीनेट में साफ तौर पर कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति कैपिटल हिल हिंसा के लिए ना तो जिम्मेदार हैं और ना ही वो दोषी हैं। डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने सीनेट के सामने 78 पन्नों का एक विस्तृत कानूनी ब्योरा रखा है, जिसमें तथ्यामक दलीलों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप को बेकसूर बताया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने दलील दी है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल हिंसा से पहले दिए गये अपने भाषण में अपने समर्थकों को हिंसा करने के लिए नहीं भड़काया है।
सीनेट के सामने ट्रंप के वकीलों ने पक्ष रखते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से डेमोक्रेटिक सांसदों ने सिर्फ उन्हीं हिस्सों को काटकर अलग रखा है जो उनके पक्ष में है जबकि सीनेट के सामने डोनाल्ड ट्रंप के पूरे भाषण को सुनाया जाना चाहिए। वकीलों की दलील है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कई बार अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण और देशभक्त तरीके से अपनी आवाज उठाने के लिए कहा है, जो किसी भी हालत में दंगे को भड़काना नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने अपनी दलील में ये भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा है कि 'अगर आप जी-जान से नहीं लड़ते हैं तो फिर आप यह महान देश खोने जा रहे हैं, ये बात कही है जो कि चुनाव के संदर्भ में है ना कि दंगा भड़काने के संदर्भ में'। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने यह दलील भी सीनेट के सामने रखा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने दंगा भड़कने की आशंका पहले ही जता दी थी लिहाजा डोनाल्ड ट्रंप किसी भी हाल में खुद हिंसा के लिए भीड़ को नहीं उकसा सकते थे।

डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग चलाना असंवैधानिक
डोनाल्ड ट्रंप का बचाव करते हुए उनके वकीलों ने सीनेट के सामने दलील दी है कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकन संविधान के पहले संशोधन के तहत संरक्षण मिला हुआ है। लिहाजा, डोनाल्ड ट्रंप पर सीनेट में महाभियोग चलाना ही असंवैधानिक है, जबकि वो पद से हट चुके हैं। वकीलों की दलील है कि अमेरिकन संविधान किसी साधारण आदमी के खिलाफ महाभियोग चलाने की इजाजत सीनेट को नहीं देता है और पद से हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक साधारण अमेरिकी हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों की दलील
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के विरोधियों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के पक्ष में कई दलीलें पेश की हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों का कहना है कि पद से हटने वाले लोगों के खिलाफ भी महाभियोग पूर्व में चलाया जा चुका है, जिसकी ऐतिहासिक मिसालें अमेरिका में दर्ज हैं। लिहाजा, डोनाल्ड ट्रंप को छूट नहीं मिल सकती है। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की दलील है कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अमेरिकी जनता को ना सिर्फ उकसाने का काम किया है बल्कि उन्होंने देश और अमेरिकी संविधान के खिलाफ जंग का ऐलान किया था लिहाजा डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराकर अमेरिकी इतिहास में मिसाल कायम की जानी चाहिए।
-
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications