सीरिया से सेनाओं को वापस बुलाकर मैक्सिको के बॉर्डर पर तैनात करेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले दिनों सीरिया से अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाने का ऐलान किया है। लेकिन अब वहीं उन्‍होंने यह भी कहा है कि वह म‍ैक्सिको से सटे बॉर्डर पर अमेरिकी सेनाओं की तैनाती करेंगे।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले दिनों सीरिया से अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाने का ऐलान किया है। लेकिन अब वहीं उन्‍होंने यह भी कहा है कि वह म‍ैक्सिको से सटे बॉर्डर पर अमेरिकी सेनाओं की तैनाती करेंगे। ट्रंप के मुताबिक मैक्सिको बॉर्डर पर जब तक दीवार का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक अमेरिकी सेना इसकी रक्षा करेगी और यहां पर तैनात रहेगी। ट्रंप ने यह बात बाल्टिक देशों एस्टोनिया, लताविया और लिथुआनिया के नेताओं के साथ मंगलवार को एक लंच सेशन के दौरान कहीं है। ट्रंप ने यहां पर मीडिया से कहा, 'हम अपनी सेना की मदद से अपनी सीमाओं की रक्षा करेंगे।'

donald-trump-mexico

पहले कही थी दीवार बनाने की बात

ट्रंप ने कहा कि जब तक दीवार का निर्माण और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक सेना की मदद लेंगे। ट्रंप की मानें तो उन्‍होंने अपनी इस योजना के बारे में रक्षा मंत्री जेम्स मटीस से भी बात की है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही मैक्सिको को मध्य अमेरिकी प्रदर्शनकारियों के एक समूह को अमेरिका की सीमा की ओर मार्च करने को लेकर भी लताड़ा, जिनमें से अधिकांश होंडुरास से थे। ट्रंप ने हाल ही में इमीग्रेशन को लेकर अपना कड़ा रुख फिर दोहराया था। ट्रंप ने पहले कहा था कि दीवार निर्माण का खर्च मैक्सिको को वहन करना होगा जिसका अमेरिका के इस दक्षिणी पड़ोसी ने कड़ा विरोध किया था। ट्रंप के मुताबिक इस तरह मैक्सिको को भी और कम पैसे का भुगतान करना होगा। ट्रंप एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से सात महीने पहले दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव मंगवाए थे, इनमें से एक प्रस्ताव में लास वेगास के कारोबारी टॉम ग्लेसन ने सौर उर्जा पैनल युक्त दीवार का प्रस्ताव दिया था।

सीरिया पर कही यह अहम बात

पिछले दिनों ट्रंप ने सीरिया पर एक अहम बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि सीरिया से जल्‍द ही अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाया जाएगा। उन्‍होंने इस बात पर भी अफसोस जताया है कि अमेरिका मिडिल ईस्‍ट में चल रही जंग में अब तक सात ट्रिलियन डॉलर बर्बाद कर चुका है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस के कब्‍जे वाली सीमाओं को आजाद कराने के लिए अपने सभी संसाधनों का प्रयोग किया। उन्‍होंने कहा, 'हम आईएसआईएस को हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम जल्‍द ही सीरिया से बाहर आ रहे हैं और बहुत जल्‍द।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+