डोनाल्‍ड ट्रंप बोले-अगले दो हफ्तों में अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से होंगी सबसे ज्‍यादा मौतें

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रविवार को कहा है कि अमेरिका में अगले दो हफ्तों में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा अपने टॉप पर होगा। ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब वह व्‍हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही ट्रंप ने सोशल डिस्‍टेंसिंग की गाइडलाइंस को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। वहीं, उन्‍होंने एक बार फिर लॉकडाउन से इनकार कर दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus: US में अब दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 18 हजार नए केस | वनइंडिया हिंदी
    donald-trump-[100

    अब तक मारे गए 2484 लोग

    राष्‍ट्रपति ट्रंप के शब्‍दों में, 'मॉडल से पता लगा है कि अगले दो हफ्तों में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है इसलिए मैं गाइडलाइंस को 30 अप्रैल तक बढ़ा रहा हूं ताकि वायरस के फैलने की गति धीमी हो सके।' ट्रंप ने यह भी कहा कि देश एक जून तक सुधार के रास्‍ते पर होगा। इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि अप्रैल तक ईस्‍टर के मौके पर देश के हालात सामान्‍य हो सकते हैं। अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के कुल 142,070 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि 2484 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर अभी 135,027 मरीज हैं और 4559 लोग ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+