जिनपिंग सबकुछ देख रहे हैं, वह जरूर ताईवान पर करेंगे हमला: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन, 03 मार्च। जिस तरह से रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया है उसके बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि रूस के इस कदम के बाद इसी तरह की हरकत चीन ताइवान में भी कर सकता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति ताइवान पर इसी तरह से हमला करेंगे, शी जिनपिंग इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं। फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि चीन देख रहा है कि अमेरिका कितना बेवकूफ है, निसंदेह चीन भी इसी तरह का हमला ताइवान में करने जा रहा है।

शिनपिंग सब देख रहे हैं

शिनपिंग सब देख रहे हैं

ट्रंप ने कहा , राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत ही ज्यादा ज्ञानी व्यक्ति हैं, उन्होंने देखा है कि अफगानिस्तान में क्या हुआ है। उन्होंने देखा है कि हम कैसे अफगानिस्तान से बाहर निकले, अमेरिकी नागरिकों को वहीं छोड़ दिया, वह अब भी वहां से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं, वो ये सब देख रहे हैं, उनके लिए यह अवसर है वो जो चाहे कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लोग रूस से काफी अच्छे से लड़ रहे हैं।

मैं होता तो पुतिन यह नहीं करते

मैं होता तो पुतिन यह नहीं करते

इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो पुतिन ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता। ट्रंप ने कहा कि कई लोग इस युद्ध में मर रहे हैं, हम इसे होने दे रहे हैं। मैं अगर राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता। इसे कभी नहीं होना चाहिए था। पुतिन मेरे साथ ऐसा कभी नहीं करते। मैं आपको यह बता सकता हूं। ट्रंप ने कहा कि मैंने यूक्रेन को एंटी टैंक मिसाइल दी, जबकि बाइडेन और ओबामा ने उन्हें कंबल दिया।

पुतिन की तारीफ से बच रहे ट्रंप

पुतिन की तारीफ से बच रहे ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन ने आलोचना की थी। जिस तरह से ट्रंप ने पुतिन की तारीफ की थी उसके बाद उनकी आलोचना हुई थी। जिसके बाद से ट्रंप सीधे तौर पर पुतिन की तारीफ करने से बच रहे हैं। बता दें कि 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ रूस ने युद्ध का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से सैकड़ों सैनिकों दोनों ही देश के मारे जा चुके हैं जबकि हजारो आम नागरिकों की इस युद्ध में जान जा चुकी है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख से अधिक लोग इस युद्ध के चलते बेघर हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+