वुहान की लैब से शुरू हुआ कोरोना वायरस, मैंने सबूत देखे हैं: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से चीन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि जो साफ करते हैं कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से ही मिला और यहीं से इसका विस्तार शुरू हुआ है। उन्होंने चीन तो धमकी देते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस संकट के चलते नए टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप से जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि आप कैसे इतने भरोसे के साथ कह सकते हैं कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना फैला, क्या आपने इसके सबूत देखे हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हां मैंने देखे हैं।

WHO को शर्म आनी चाहिए

WHO को शर्म आनी चाहिए

यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अपने उपर शर्मिंदा होना चाहिए क्योंकि ये लोग चीन की पीआर एजेंसी के तौर पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन को तकरीबन 500 मिलियन डॉलर से अधिक पैसा हर साल देता है, जबकि चीन सिर्फ 38 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष देता है। जब लोग भयानक गलतियां करते हैं, जिसके चलते दुनियभर में हजारो लोग मर रहे हैं तो इन लोगों को बहाना बनाना चाहिए।

हम जल्द जानकारी देंगे

हम जल्द जानकारी देंगे

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या कोरोना पहले चमगादड में आया और इसके बाद इंसानों में फैला। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम इसका पता लगाने जा रहे हैं कि यह कैसे आया, यह कहां से आया।अलग-अलग तरह की बातें कही गई हैं। कहा गया कि यह लैब से आया, फिर इसके बाद तमाम जगहों पर पहुंचा, कहा गया कि यह चमगादड़ से फैला, अलग-अलग तरह के चमगादड़ से फैला। इस तरह के तमाम दावे किए गए हैं। हमारे पास ऐसे लोग हैं, जो इसका पता लगा रहे हैं। वैज्ञानिक, इंटेलिजेंस के लोग। हम इसका पता लगाने के बाद आपको जवाब देंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि चीन चाहे तो हमे बता सकता था, चाहे तो हमे बता सकता है।

60000 से अधिक की मौत

60000 से अधिक की मौत

बता दें कि अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस से लोगों की मौत हो रही है। यहां मौत का आंकड़ा 60000 के पार जा चुका है। जबकि संक्रमित लोगों की बात करें तो अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+