अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फेसबुक और ट्विटर पर लगाया डेमोक्रेट के लिए पक्षपाती होने आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को गूगल, फेसबुक और ट्विटर पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। ट्रंप ने इन कंपनियों पर पूर्वाग्रही होने का आरोप लगाया है। ट्रंप का दावा है कि ट्विटर उनके एकाउंट को फॉलो करने की प्रक्रिया को और मुश्किल बना रहा है। ट्रंप ने अक्टूबर में भी इन साइट्स की ऐसी ही आलोचना की थी। हालांकि ये कंपनियां हमेशा ही राजनीतिक पूर्वाग्रह रखने के आरोपों को लगातार खारिज करती रही हैं।

donald-trump-social-media

सीनेट के बयान के बाद ट्रंप के सुर

ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा था वह उन अकाउंट्स को हटाने के लिए काम कर रहे हैं जो यूजर की सही पहचान को छिपाते हैं। ट्रंप ने मंगलवार केा ट्वीट किया और लिखा, 'फेसबुक, ट्विटर और गूगल, डेमोक्रेट की इतनी तरफदारी करते हैं जो काफी मजाकिया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'ट्विटर ने तो लोगों के लिए मेरे हैंडल को फॉलो करने को मुश्किल बना दिया है। कई नाम हटा दिए गए हैं और बढ़ोतरी की रफ्तार और स्तर को बहुत कम कर दिया है।' ट्रंप नियमित रूप से सोशल मीडिया के आलोचक रहे हैं और ट्विटर पर एक और हमले में उनकी यह निंदा सामने आई। ट्रंप की ओर से यह आलोचना ऐसे समय में सामने आई है जब सीनेट ने इस बात का खुलासा किया था कि रूस ने साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपतिचुनावों को ट्रंप के पक्ष में करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+