डोनाल्ड ट्रंप ने वर्चुअल प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने से किया इनकार, बोले- यह समय की बर्बादी

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ वर्चुअल डिबेट नहीं करेंगे। डिबेट कमीशन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वर्चुअल डिबेट कराने की बात कही है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसमे हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वर्चुअल फॉर्मेट में डिबेट कराने का कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने जो ऐलान किया है, वह मुझे स्वीकार नहीं है। मैं वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने नहीं जा रहा हूं। बता दें अमेरिकी चुनाव से पहले दोनों उम्मीदवारों के बीच अगली बहस 15 अक्टूबर को होनी है। खुद डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे में अगली डिबेट को वर्चुअल माध्यम से कराए जाने का फैसला लिया गया है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे इनकार कर दिया है।

trump

कमीशन ऑन वर्चुअल डिबेट्स की ओर से कहा गया है कि 15 अक्टूबर को यह वर्चुअल डिबेट होगी, जिसमे दोनों ही उम्मीदवार अलग-अलग जगह से वर्चुअल माध्यम से डिबेट में जुड़ेंगे। लेकिन ट्रंप ने इसमे हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि पहली डिबेट में मैंने बाइडेन को हराया था और दूसरी डिबेट में भी आसानी से उन्हें हरा सकता हूं। लेकिन वर्चुअल डिबेट में मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा। वहीं ट्रंप के इस बयान पर बाइडेन ने कहा कि कमीशन जो सलाह देगा वह उसे मानेंगे, मुझे नहीं पता ट्रंप आगे क्या करेंगे, उनका मन हर पल बदलता है, लिहाजा मैं उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया दूं वह गैरजिम्मेदाराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+