डोनाल्ड ट्रंप भारतीय मूल की मनीषा सिंह को दे सकते हैं अहम पद
वॉशिंगटन। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह को अहम प्रशासनिक पद मिल सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विदेश विभाग के लिए मनीषा सिंह को आर्थिक कूटनीति की प्रभारी बनाने की मंशा जाहिर की है।

सीनेट से अनुमति मिलने के बाद मनीषा सिंह चार्ल्स रिव्किन की जगह लेंगी, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के 45वें राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यह पद जनवरी से खाली है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 45 वर्षीय मनीषा सिंह इससे पहले ब्यूरो आफ इकोनॉमिक, एनर्जीं एवं बिजनेस अफेयर्स में उप सहायक सचिव और सीनेट फोरेन अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ सहयोगी के रूप में काम कर चुकी हैं।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली मनीषा सिंह ने वॉशिंगटन कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है। मिआमी यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल करने वाली मनिषा ने फ्लोरिडा में रहकर ही लॉ की प्रेक्टिस की है। उनके पास फ्लोरिडा, पेनसिल्वेनिया और कोलंबिया में वकालत करने का लाइसेंस है।












Click it and Unblock the Notifications