खशोगी के टेप पर बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप- 'बहुत ही हिंसक टेप, मैं नहीं सुनना चाहता'

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पास सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के 'बहुत हिंसक और अनैतिक' टेप को सुनने की कोई वजह नहीं है। ट्रंप ने यह बात उनके फेवरिट न्‍यूज चैनल फॉक्‍स न्‍यूज को दिए एक इंटरव्‍यू में कही जो रविवार को ऑन एयर हुआ था। ट्रंप ने कहा कि टर्की की ओर से उन्‍हें दो अक्टूबर को हुई खशोगी की हत्या के मामले से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उन्‍हें दी गई है और उनकी यह रिकॉर्डिंग उनकी प्रतिक्रिया पर कोई असर नहीं डालेगी।

donald-trump-khassoggi

ट्रंप को दी गई पूरी जानकारी

ट्रंप ने कहा, 'यह तकलीफदेह और भयानक टेप है और मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। मुझे बताया गया है कि मुझे इसे सुनने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही इस टेप में क्या है यह मुझे बिना सुने ही पता है।' ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि उनका देश आने वाले दो दिनों में सोमवार या फिर मगलवार तक जमाल खशोगी की हत्या के निष्कर्ष तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह भी बताया जाएगा कि खशोगी की हत्या किसने की। हालांकि यह साफ नहीं है कि रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा अथवा नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) इस नतीजे पर पहुंची है कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। हालांकि सीआईए ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+