ट्रंप के खिलाफ केस हारीं पॉर्न स्टार, अमेरिका राष्ट्रपति ने Tweet कर उड़ाया मजाक

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने वाली पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल उर्फ स्टीफनी क्लिफोर्ड के आरोपों को फेडरल कोर्ट ने खारिज कर दिया है। डेनियल ने इस साल ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 2016 में चुनाव के वक्त ट्रंप के साथ रिलेशनशिप के बारे में मुंह बंद करने को लेकर धमकियां दी थी। डेनियल दावा कर चुकी है कि वह 2006 में वह ट्रंप के साथ रिलेशनशिप थीं।

केस हारीं डेनियल

केस हारीं डेनियल

डेनियल ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2016 में ट्रंप के वकील ने चुनाव में मुंह बंद करने के लिए 130,000 अमेरिकी डॉलर थमाए थे। हालांकि, लॉस एंजिलिस में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एस जेम्स ओटेरो ने डेनियल द्वारा इस साल की शुरुआत में ट्रंप के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को खारिज कर दिया। कोर्ट ने ट्रंप के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि ओटेरो ने अपने फैसले में कहा कि अरबपति ट्रम्प अपने वकीलों से फीस देने के हकदार है। ट्रंप के वकील ने इसे राष्ट्रपति की जीत बताते हुए डेनियल की बुरी हार बताया है। हालांकि, डेनियल के वकील माइकल अवंती ने कहा कि वे इस फैसले को चुनौती देंगे।

डेनियल को बताया 'हॉर्स फेस'

डेनियल को बताया 'हॉर्स फेस'

कोर्ट के फैसले के बाद खुश हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेनियल का मजाक उड़ाते-उड़ाते उन्हें 'हॉर्स फेस' (घोड़े जैसे बड़े दातों वाला चेहरा) तक कह डाला। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फेडरल जज ने ट्रंप के खिलाफ स्टॉर्मी डेनियल के मानहानि को उठाकर बाहर फेंक दिया है। ट्रंप पूरी वैध फीस देने के हकदार है। अभी मैं हॉर्स फेस (डेनियल) और उसके तीसरे दर्जे के वकील के खिलाफ टेक्सास जा सकता हूं। जिस लेटर पर उसने साइन किए थे वह उसे कन्फर्म कर लेगी। एक पूरे धूर्त के अलावा उसे पता है उसके पास मेरे बारे में कुछ नहीं है।'

अप्रैल में ट्रंप के खिलाफ ठोका था मानहानि का मुकदमा

अप्रैल में ट्रंप के खिलाफ ठोका था मानहानि का मुकदमा

यह 2006 का मामला है, जब डेनियल ने 2016 मे ट्रंप के साथ अपने रिलेशन होने और चुनाव के वक्त मुंह बंद करने की धमकियां मिलने का आरोप लगाया था। इसी साल अप्रैल में डेनियल ने ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। हालांकि, ट्रंप ने इन सब आरोपों को झूठ और बकवास बताया था। डेनियल ने हाल ही में एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने ट्रंप के साथ अपने रिलेशन की बातों का जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के साथ यौन संबंध बनाना अब तक का सबसे बुरा अनुभव, बोली पोर्न स्टार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+