डोनाल्‍ड ट्रंप की जेलेंस्की ने हुई मुलाकात, US राष्‍ट्रपति बोले- यूक्रेन को युद्धविराम के लिए करना होगा समझौता

Ukraine Russia War: व्हाइट हाउस में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की मुलाकात की। यूक्रेन में लंबे समय से चल रहे संघर्ष में युद्ध विराम हासिल करने के उद्देश्य से व्यापक चर्चाओं के तहत दोनों देशों ने खनिज समझौते पर बात की ।

इस खनिज सौदे पर बातचीत के बीच, राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बारे में एक अहम बयान दिया। ट्रंप ने कहा " युक्रेन रूस युद्ध गलत दिशा में जा रहा है। रूस के साथ हमारी चर्चा हुई है। रूस के साथ युक्रेन को युद्धविराम के लिए समझौता करना पड़ेगा।

Ukraine Russia War

बता दें अमेरिका के पूर्व बिडेन प्रशासन के विपरीत, जिसने यूक्रेन को बड़े स्‍तर पर सैन्य, रसद और नैतिक समर्थन प्रदान किया था, राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रशासन ने एक अलग रास्ता अपनाया है। ट्रम्प का ध्यान तीन साल से चल रहे युद्ध को जल्दी से जल्दी समाप्त करने, रूस के साथ बेहतर संबंध बनाने और यूक्रेन का समर्थन करने में किए गए खर्चों की भरपाई करने पर है।

इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने दुर्लभ खनिजों से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बारे में आशा व्यक्त की। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हथियार और व्यापक रूप से सैन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए इन खनिजों के रणनीतिक लाभ पर जोर दिया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को अनुकूल स्थिति में रखते हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने खनिजों के संभावित उपयोगों के बारे में विस्तार से बात करते हुए बताया कि "हम खनिजों को लेने जा रहे हैं और हम उनका उपयोग एआई, हथियार और सैन्य सहित सभी कार्यों के लिए करेंगे। यह हमें एक अच्छी स्थिति में रखता है। मुझे उम्मीद है कि मुझे एक शांतिदूत के रूप में याद किया जाएगा। मैं यह सब जान बचाने के लिए कर रहा हूँ। इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। यह गलत दिशा में जा रहा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+