Donald Trump को कैसे चढ़ा था तीसरी शादी का खुमार? मेलानिया संग पूरे किए 20 साल, खुद बयां किया दिल का हाल

Donald Trump Wedding Anniversary: 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की है। चीन से लेकर रूस तक अब ट्रंप और अमेरिका के राजनीतिक हलचलों पर नजर बनाए हुए हैं। 78 साल के ट्रंप, इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं।

खास बात यह है कि ट्रंप अपनी तीसरी पत्नी 54 वर्षीय मेलानिया के साथ 20 साल पूरे कर चुके हैं। ट्रंप ने अपनी पत्नी को बधाई देने के लिए अपनी शादी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। भले ही दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर है, लेकिन उनका रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। आइए जानते हैं, ट्रंप और मेलानिया की इस खास कहानी के बारे में, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया...

donald trump melania

पहली मुलाकात: न्यूयॉर्क फैशन वीक की पार्टी

डोनाल्ड ट्रंप की मेलानिया से पहली मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क फैशन वीक की एक पार्टी में हुई थी। उस समय ट्रंप अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से अलग हो चुके थे। मेलानिया ने शुरुआत में ट्रंप को अपना फोन नंबर देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह खुद उन्हें कॉल करेंगी। मेलानिया का कहना था कि वह ट्रंप को परखना चाहती थीं। ट्रंप ने उन्हें अपने सभी नंबर (ऑफिस, घर और रिसॉर्ट के) दे दिए। मेलानिया उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से प्रभावित हुईं।

कब और कहां किया ट्रंप ने प्रपोज?

ट्रंप ने 2004 में मेट गाला के दौरान मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया। 22 जनवरी 2005 में दोनों ने फ्लोरिडा के पाम बीच में शादी की। मेलानिया की शादी की पोशाक 100,000 डॉलर की थी, जिसे मशहूर डिजाइनर जॉन गैलियानो ने डिजाइन किया था। इस भव्य शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बिल और हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थे।

शादी के एक साल बाद ही मेलानिया को हुआ बेटा

शादी के एक साल बाद, 20 मार्च 2006 को, मेलानिया और ट्रंप के बेटे बैरोन ट्रंप का जन्म हुआ। ट्रंप ने कहा था कि मेलानिया एक अविश्वसनीय मां हैं और वह बैरोन का पूरा ख्याल रखती हैं।

donald trump melania

तीसरी शादी से बदली ट्रंप की किस्मत!

मेलानिया से शादी के बाद डोनाल्ड ट्रंप की किस्मत ने नया मोड़ लिया। 2015 में उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और 2017 में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। अब 2025 में, वह अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर चुके हैं।

मेलानिया: ट्रंप की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा

ट्रंप ने कई बार कहा है कि मेलानिया ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव डाला है। ट्रंप ने 2016 में कहा था कि मेलानिया एक अद्भुत पत्नी और अविश्वसनीय मां हैं। वह एक बेहतरीन प्रथम महिला हैं।" उनकी उपस्थिति ने न केवल ट्रंप की व्यक्तिगत जिंदगी को स्थिर किया, बल्कि उनके राजनीतिक सफर को भी नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+