एलन मस्क से चंदा मांगने पहुंच गए डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति बाइडेन को हराने के लिए मांगा फाइनेंसियल सपोर्ट
डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे रईस इंसानों में से एक एलन मस्क की हाल ही में मुलाकात हुई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीते शनिवार को दोनों दिग्गजों के बीच फ्लोरिडा में मुलाकात हुई है।
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को ट्रंप और मस्क के प्राइवेट जेट को पाम बीच के एयरपोर्ट पर उतरते हुए देखा गया था। इस मीटिंग में रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े कई अन्य अमीर लोग भी शामिल हुए थे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ अपने अभियान के लिए वित्तीय मदद चाहते हैं। दोनों के बीच इस मुलाकात के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या एलन मस्क 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रम्प का वित्तीय समर्थन करेंगे?
हालांकि एलन मस्क ने यह कभी नहीं बताया है कि वे ट्रंप को आर्थिक मदद देने के पक्ष में है। हालांकि मस्क ये कई बार कह चुके हैं कि वे जो बाइडेन की राजनीति के खिलाफ हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क लंबे समय से खुद को निष्पक्ष दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि मस्क ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने 2020 में जो बाइडेन को वोट दिया था। हालांकि, उनके इस खुलासे के बाद से मस्क ने लगातार राष्ट्रपति की आलोचना की है और उनके प्रशासन के साथ टकराव मोल लिया है।
पिछले साल एलन मस्क ने कहा कि वे अब कभी बाइडेन को वोट नहीं देंगे। NYT की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति बाइडेन को हराना उनकी प्राथमिकता है। मस्क, जिनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स द्वारा लगभग 200 बिलियन डॉलर आंकी गई है, 2024 के आम चुनाव अभियान में अकेले ही बाइडेन के वित्तीय लाभ को संतुलित कर सकते हैं।
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, दान देने के मामले में एलन मस्क ने पर्याप्त समझदारी दिखाई है और उन्होंने अतीत में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों को दलों को समान रूप से दान दिया है। NYT की रिपोर्ट के अनुसार, न तो मस्क और न ही ट्रम्प के अभियान ने बैठक पर टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब दिया है।












Click it and Unblock the Notifications