PAK पोषित आतंकवाद पर बोले ट्रंप बोले, पीएम मोदी इसे सुलझा लेंगे
न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री की संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई। पीए मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान जब भी एक दूसरे से मिलेंगे। उन्हें भरोसा है कि इस मीटिंग से बहुत सारी अच्छी चीजें सामने आएंगी। गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' इवेंट में मंच साझा करने के 36 घंटे बाद दोनों नेता फिर से मिल रहे हैं।

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक महान सज्जन और महान नेता हैं। मुझे याद है कि भारत पहले बहुत बिखरा हुआ था। वहां बहुत सारा विघटन हुआ, लड़ाई हुई और उन्होंने सबको एक साथ ला दिया। एक पिता की तरह वो सब चीजें साथ लेकर आए। शायद वह भारत के पिता हैं। हम उन्हें भारत का पिता कहेंगे। जब ट्रंप से ये सवाल पूछा गया कि आप पाकिस्तानी पीएम के उस बयान को कैसे देखते हैं, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तानी आईएसआई अलकायदा को प्रशिक्षिण देता है। इस पर उन्होंने कहा कि पीएममोदी सब संभाल लेंगे।
ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं। मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं। ट्ंप ने दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर कहा कि आने वाले समय में जल्द ही एक व्यापार समझौता करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ट्रम्प का शुक्रगुज़ार हूं कि वह ह्यूस्टन आए। वह मेरे दोस्त हैं लेकिन वह भारत के भी अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं भारत-पाकिस्तान की मदद करने के लिए तैयार हूं। अगर दोनों देश सहमत हैं तो मैं मदद के लिए तैयार हूं, लेकिन दोनों के अलग-अलग विचार हैं, इससे मैं चिंतित हूं।












Click it and Unblock the Notifications