VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप के वकील फिर हुए शर्मसार, कोर्ट में सुनवाई के दौरान असहज हुई साथी वकील

नई दिल्ली: साल 2020 का अंत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथियों के लिए काफी बुरा जा रहा है। ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी एक बार अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार उनकी बेज्जती हुई तो हुई, साथ ही उनके साथी भी सुनवाई के दौरान असहज हो गए। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

सुनवाई के दौरान फैलाई बदबू

सुनवाई के दौरान फैलाई बदबू

दरअसल ट्रंप इस बार राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन से हार गए। ट्रंप का आरोप है कि उन्हें बाइडेन से ज्यादा वोट मिले हैं। साथ ही ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। इस मामले में मिशिगन की एक अदालत में सुनवाई हो रही थी। जिसमें गिउलियानी ट्रंप का पक्ष रख रहे थे। सुनवाई के दौरान गिउलियानी ने वहां पर बदबू (fart) फैला दी, जिसे आसपास के लोगों ने सुना। साथ ही ये आवाज अदालत के माइक्रोफोन में भी रिकॉर्ड हो गई। गिउलियानी की इस हरकत से वहां मौजूदा उनसे साथी भी शर्मिंदा हुए।

वीडियो को 35 लाख से ज्यादा व्यूज

चुनाव में हार के बाद ट्रंप के विरोधी ट्विटर पर उनको और उनकी टीम को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जैसे ही ये घटना हुई लोगों ने ट्विटर पर गिउलियानी का मजाक बनाना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। Justin Hendrix नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर 10 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें गिउलियानी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इसी दौरान वहां पर उन्होंने बदबू फैला दी। दो ही दिन में इस वीडियो को 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 लाइव टीवी पर साफ की थी नाक

लाइव टीवी पर साफ की थी नाक

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्रंप के वकील गिउलियानी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा हो। दो हफ्ते पहले उन्होंने लाइव टेलीकॉस्ट के दौरान पहले रूमाल से नाक साफ की। इसके बाद उसी रुमाल से चेहरा पोंछ लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके सिर से हेयर डाई बहने लगी थी। गिउलियानी पार्किंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुला चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+