डोनाल्ड ट्रंप को जिताने में था रूसी हाथ? बड़े बेटे ने सीनेट के सामने दी 9 घंटे गवाही
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बुधवार को अमेरिकी सीनेट इंटेलीजेंस कमिटी के सामने गवाही दी। बता दें कि अमेरिकी सीनेट इंटेलीजेंस कमिटी 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के मामले की जांच कर रही है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर बुधवार को सुबह 10 बजे सीनेट ऑफिस में गवाही देने पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने सीनेट ऑफिस में 9 घंटे तक थे जहां उन्होंने इस मामले में गवाही दी। अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी का मानना है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को रूस ने प्रभावित किया था। रूस इन चुनावों को प्रभावित कर ट्रंप को जिताना और हिलेरी क्लिंटन को हराना चाहता था। हालांकि रूस ने ऐसे किसी भी आरोप इंकार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए कहा था रूस से किसी भी तरह के सांठगांठ से इंकार किया था।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जून 2016 में एक रूसी वकील से मुलाकात की थी। यह मुलाकात न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में हुई थी। इस मुलाकात में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने हिलेरी क्लिंटन की 'फिटनेस, कैरेक्टर और क्वालिफिकेशन' से संबधित जानकारी मांगी थी। अब अमेरिकी सीनेट इंटेलीजेंस कमिटी इस मामले की जांच कर रही है। जांच से जुडे़ अधिकारी, रिचर्ड बर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 2018 के अंत तक यह जांच पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications